माहवारी स्वच्छता दिवस पर दी युवतियों को जानकारी

Spread the love

 

पिथौरागढ़। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर एलडब्ल्यूएस बालिका इंटर कलेज, गंगोत्री गर्ब्याल बालिका इंटर कलेज, एसडीएस राजकीय इंटर कलेज में स्वास्थ विभाग ने जागरुकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान ड़वर्षा, ड़ज्योति चंद, चंदा चौहान ने छात्राओं को माहवारी स्वच्छता को लेकर जानकारी दी। जीवन चंद्र तिवारी,जीवन चंद्र पंत,अनुजा भट्ट,फूलमती ह्यांकी ने छात्राओं को उम्र बढ़ने के साथ साथ होने वाले शारीरिक , मानसिक परिवर्तन के बारे में जागरुक किया गया। इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कनक वाल्मीकि, इलमा खान ,शादिया ने पहला,तनीषा, तनुजा माहरा, शारिका ने दूसरा व अनुशिका सौन, निशा, आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में आरबीएसके मैनेजर राजेंद्र सिंह, मोहित मोनू पंत, पंकज अवस्थी, आईईसी फैसिलैटर पंकज पाण्डेय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *