परियोजनाओं की रिपोर्ट तैयार करने की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में विद्यार्थियों को परियोजनाओं की रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय में 12 दिवसीय ईडीपी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के चौथे दिन महाविद्यालय के प्राचार्य डीएस नेगी व नोडल अधिकारी डा. एसके गुप्ता ने विद्यार्थियों को कार्यशाला के महत्व के बारे में बताया। कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना है। ग्रीन पल्स संस्था के सदस्य प्रशांत कुकरेती व मनीष राणा ने विद्यार्थियों को डीपीआर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने युवाओं को बिजनेस आईडियाज के बारे में भी बताया। कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से हम अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकते हैं। प्रोजेक्ट प्रोफइल के प्रारुप की जानकारी देते हुए उद्यमी का नाम, इकाई का नाम, प्रस्तावित उत्पादों, प्रस्तावित कार्य स्थल, संगठन के प्रकार, शैक्षिक योग्यता, तकनीकी तथा विशिष्ट योग्यता, कार्य अनुभव, सेवा विवरण, संभावित उपभोक्ताओं, परियोजना के आधार, कुल प्राप्तियों, भूमि व भवन के विवरण, मशीनरी तथा उपकरणों का ब्यौरा, परिचालन से पहले के प्रस्तावित खर्चों, पूंजी निवेश, कार्यशील पूंजी, कच्चे व तैयार माल का स्टॉक, कर्मचारियों के पारिश्रमिक, विविध खर्चों, उत्पादन लागत एवं लाभ प्रदता विश्लेषण आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक मनीष राणा, डा. सुनीता नेगी, डा. प्रियंका अग्रवाल, डा. सरिता चौहान, डा. मीनाक्षी वर्मा, डा. मुकेश रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *