सूचना का अधिकार अधिनियम की जानकारी आवश्यक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। विकास भवन सभागार पौड़ी में सोमवार को मुख्य सूचना आयुक्त जेपी ममगाईं ने जनपद स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों को भी सूचना के अधिकार के संबंध में जानकारी होना जरूरी है, ताकि आमजन को आसानी से सूचना का अधिकार की जानकारी दी जा सके।
इस मौके पर जेपी ममगाई ने वहां उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शिका भी वितरित की गई। उन्होंने कहा कि इस बुक में सूचना का अधिकार की सम्पूर्ण जानकारी है, जिससे समस्या होने पर बुक के माध्यम से जानकारी हासिल कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को अपने पास सूचना का अधिकार सम्बन्धित जानकारी होनी आवश्यक है। इस तरह के दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखना जरूरी है। इस अवसर परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत, परियोजना अधिकारी उरेडा शिव सिंह मेहरा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बाल विकास सोबन सिंह रावत, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *