मधुमक्खी पालन की दी जानकारी

Spread the love

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित किया गया प्रशिक्षण शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखंड सरकार की नवाचार योजना के तहत राजकीय स्नताकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों को मधुमक्खी पालन के गुर सिखाए गए। इस दौरान शिक्षकों व विशेषज्ञों ने छात्रों से मधुमक्खी पालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने की अपील की।
गुरुवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों को मधुमक्खी पालन के तरीके बताने के लिए मधुमक्खी पालन ग्रह गैंडीखाता ले जाया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण हेतु राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार एवं शिवालिक नेचुरल प्रोडक्ट के बीच बी फार्मिंग एवं प्रशिक्षण हेतु एक एमओयू साइन किया गया है। प्रशिक्षण में महाविद्यालय के 51 छात्र-छात्राएं ने प्रशिक्षण लिया। महाविद्यालय की संरक्षिका प्राचार्य जानकी पंवार ने सफल प्रशिक्षण के लिए नोडल अधिकारी, डॉ सुनीता नेगी, समस्त स्टाफ व प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *