पेंशन आहरण में आ रही समस्याओं से करवाया अवगत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गर्वमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गिनाइजेशन की ओर से तहसील परिसर के कोषागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पेंशनधारकों ने पेंशन आहरण में आ रही दिक्कतों के बारे में कोषागार के अधिकारियों को अवगत करवाया। जिसमें कोषागार के अधिकारियों ने पेंशनधारको को हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। कहा कि कोई भी पेंशनधारी बेझिझक कोषागार में आकर अपनी समस्या बता सकता है।
सहायक कोषाधिकारी मैत्रेई धूलिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पटल सहायक दीपक कुमार ने पेंशनधारकों को जीवित प्रमाण पत्र को आनलाइन प्रमाण पत्र जमा करने से संबधित एप का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने गोल्डन कार्ड से उपचार व उसकी प्रतिपूर्ति से संबधित प्रपत्रों व सुविधाओं के बारे में भी अवगत करवाया। कहा कि गोल्डन कार्ड की प्रक्रिया से पहले कोषागार से बिलों का भुगतान किया जाता रहा है। सहायक कोषाधिकारी ने पेंशनधारकों को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। कहा कि कोई भी पेंशनधारक अपनी समस्या को कोषागार में आकर बता सकता है, जिसका तत्काल समाधान किया जाएगा। इस मौके पर जयवीर सिंह रावत, अजय पाल सिंह रावत, प्रवेश नवानी, शंकर दत्त गौड, चंद्रप्रकाश नैथानी, राजेंद्र पंत, श्याम प्रसाद कोटनाला, चित्रमणि देवलियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *