नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी

Spread the love

चम्पावत। जीआईसी रौंसाल में संकुल स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं को प्राणायाम से नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। प्रधानाचार्य शंकर राम की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में निबंध, वाद विवाद, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, विज्ञान मडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रवक्ता ललित मोहन ने प्राणायाम की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में विदुषी सक्सेना, सविता गोस्वामी, कमला गोस्वामी, मोहन कलौनी, राहुल खर्कवाल, गिरीश पुनेठा, छत्रपाल सिंह, नवल किशोर, प्रदीप गौड़, रमेश महराना, होशियार लाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *