लोगों को नये कानूनों की जानकारी दी

Spread the love

चमोली : कर्णप्रयाग थाना पुलिस और प्रशासन की ओर से सोमवार को लोगों को तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी में नये कानूनों की प्रमुख विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं और बच्चों से संबंधित प्रमुख प्राविधानों इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, ई-एफआईआर दर्ज कराने और नए कानून में जनता के हितों तथा अपराधियों के लिए किए गए कड़े प्राविधान बताए गए। नागरिकों के अधिकारों को सर्वोपरी रखते हुए महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता के साथ नये कानूनों में शामिल नई धाराओं और सजा के प्राविधानों, न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता, त्वरित न्याय की विस्तृत जानकारी प्रदान देकर जागरूकता पंपलेट वितरित किये गए। इस मौके पर एसडीएम संतोष कुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह, थानाध्यक्ष डीएस रावत, हरिकृष्ण भट्ट, जितेंद्र पंवार, अनिल राणा आदि थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *