छात्रों को नए कानूनों की जानकारी दी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय इंटर कालेज श्रीनगर में गुरुवार को महिला थाना श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 तीन नए संशोधित कानूनों के बारे में जानकारी दी गयी। इस मौके पर अपराधों की रोकथाम, मानव तस्कारी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों और आपतकालीन नम्बर डायल-112 आदि के बारे में जानकारी दी। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक कैलाश कडाकोटी, मनोज भट्ट सहित आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *