घायल मैक्स चालक की हुई मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रविवार को सतपुली क्षेत्र के अंतर्गत रेतपुर मोटर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग से गिरे पत्थर की चपेट में आने से घायल हुए वाहन चालक की मौत हो गई। मृतक को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को टैक्सी यूनियन वाहनों का संचालन बंद रखेगा।
रविवार सुबह ओडल गांव निवासी रविंद्र मैक्स वाहन में सवारी लेकर रेतपुर जा रहा था। इसी दौरान गुमखाल-सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य के दौरान एक बड़ा पत्थर लुढ़कता हुआ मैक्स वाहन के ऊपर गिर गया। मैक्स वाहन में सवार लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रविंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। रविंद्र ने एम्स अस्पताल ऋषिकेश में अंतिम सांस ली। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक चालक रविंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुधवार को रूट पर सभी मैक्स वाहनों का संचालन बंद रहेगा। वहीं, लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे स्थित मार्गों पर बेतरतीब तरीके से मलबा फेंका जा रहा है। मार्ग पर उड़ रही धूल के कारण भी आमजन को परेशानी हो रही है। बताया कि उक्त मार्ग पर कुछ माह पूर्व एक जेसीबी चालक ने युवक पर जेसीबी की बेकेट से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। उपजिलाधिकारी सतपुली रेखा आर्य ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर निर्माणदाई संस्था को धारा 133 का नोटिस भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *