छात्रसंघ पदाधिकारियों के नाम के बोर्ड पर देंकी स्याही, आक्रोश व्याप्त

Spread the love

रुद्रपुर। एसबीएस महाविद्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारियों के नाम के बोर्ड पर स्याही देंके जाने से छात्रसंघ पदाधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। विरोध में पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। साथ ही ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संबंध में प्राचार्य ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। गुरुवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्राचार्य प्रो़क केके पांडे को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बोर्ड पर स्याही देंककर पदाधिकारियों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष गौतम पपनेजा, सचिव रोहित भट्ट, उपसचिव गौरव शुक्ला, उपाध्यक्षा केशु दस, उपाध्यक्ष आकाश कुमार, संयुक्त सचिव गौरव शुक्ला, कोषाध्यक्ष कुनाल गोस्वामी, सांस्तिक सचिव दीपक भट्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हिमांशु सिंह, कला संकाय प्रतिनिधि अभिषेक कुमार, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि धीरज गंगवार, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *