इंकॉ का कांडाखाल प्रबंधन समिति के चुनाव रद्द करने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। रविवार को इंटर कॉलेज कांडाखाल संघर्ष समति के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगोें ने इंटर कॉलेज कांडाखाल प्रबंधन समिति के होने वाले चुनाव में बाहरी लोगों के सम्मलित होने पर कड़ी आपत्ति जताई। शासन-प्रशासन से मांग की कि प्रबंधन समिति के चुनाव को रद्द किया जाय।
गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय में क्षेत्रीय लोगों को ही वरीयता दी जाय। गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि प्रबंधन समिति में क्षेत्र से बाहर के लोगों को शामिल न किया जाय। संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष मदन धूलिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता इंटर कॉलेज कांडाखाल लंगूर के प्रांतीयकरण हेतु वचनबद्ध है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि प्रबंधन समिति व विद्यालय प्रशासन के द्वारा आम सभा की बैठक नहीं बुलाई गई। जिसमें कई ड्राफ्ट विद्यालय समिति के अनुरूप नहीं थे। संघर्ष समिति के संयोजक पूर्व सैनिक सत्य प्रसाद कंडवाल (समाजसेवी) ने कहा कि अब क्षेत्रीय जनता किसी भी कीमत में पूर्व में प्रबन्धन समिति पर किसी प्रकार से भरोसा नहीं कर सकती। विद्यालय का प्रांतीयकरण ही एकमात्र विकल्प है। समिति के संयोजक पूर्व सैनिक सत्य प्रसाद कंडवाल ने गोष्ठी का संचालन किया। इस मौके पर मदनमोहन धूलिया, सत्यप्रकाश कंडवाल, संजय तोमर, कमल तोमर, मुकेश रावत, भरोसानंद, हरीश तोमर, पीतांबर दत्त, दौलत सिंह, संगीता देवी, पूनम देवी, पुष्पा देवी, प्रशांत कंडवाल, भाष्कर, सोहन, कविता देवी, शांति देवी, जयचंद, कुसुम देवी, गीता देवी, सूरज बिष्ट, बसंती देवी, काजल, कलावती देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *