ट्रैक्टर-ट्रली की चपेट में आकर मासूम की मौत

Spread the love

रुद्रपुर। दिनेशपुर में ट्रैक्टर-ट्रली की चपेट में आकर एक चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर वार्ड-7 सिंधु कलोनी निवासी प्रवीण नारंग की चार साल की बेटी परी घर के सामने रास्ते पर खेल रही थी। सामने से मिट्टी उतार कर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रली के चालक ने एक घर के सामने ट्रैक्टर को रोक दिया। परी खेलते हुए ट्रैक्टर-ट्रली के सामने आ गई। इस बीच चालक ने सामने देखे बगैर ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया। परी ट्रैक्टर और ट्रली के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रली लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल परी को तत्काल नगर के निजी चिकित्सालय के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। पिता प्रवीण थाने के पास चाय की दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। परी की मृत्यु के बाद उसके पिता, मां रेनू, बहन सिमरन और पीहू का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया आसपास की सीसीटीवी के फुटेज को चेक करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रली को चिह्नित कर उसे कब्जे में ले लिया गया है। चालक अभी फरार है। मामले में अभी भी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *