टीआरएच निर्माण कार्य में लापरवाही, जांच के निर्देश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली/ कोटद्वार
सतपुली में बने रहे पर्यटन अतिथि गृह निर्माण कार्य में हो रही देर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्हांने पर्यटक सचिव को निर्माण कार्य की जांच करवाने के निर्देश दिए है। मामले में कुछ दिन पूर्व ठेकेदार का भी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
सतपुली क्षेत्र में वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद 4.47 करोड़ रुपये की लागत से 40 शैय्या पर्यटक आवास गृह एवं बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण करवाया जा रहा है। अगस्त 2020 में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया था। 16 माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य के नाम पर केवल भूमि को समतल ही किया गया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मामले की जांच के लिए पर्यटन सचिव को निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *