अपने रीति-रिवाजों व संस्कृति से जुड़ने पर दिया जोर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। दुर्गापुर वार्ड नंबर 27 में उत्तराखंड लोक पर्व इगास बग्वाल धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय युवाओं से अपने रीति-रिवाजों व संस्कृति से जुड़ने पर जोर दिया।
दुर्गापुर वार्ड नंबर 27 ताड़केश्वर नगर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय मात्रशक्ति व युवाओं ने अपनी संस्कृति को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान गौरव जोशी ने हमारी संस्कृति हमारी विरासत के तहत यह लोक पर्व मनाने का आह्वान किया। कहा कि पवित्र आस्था के प्रतीक इगास बग्वाल को देश-विदेश व प्रदेश में निवासरत सभी उत्तराखंड के लोगों को मनाना चाहिए। जिससे की युवाओं को अपनी संस्कृति को समझने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्रधान लक्ष्मण बिष्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इगास पर्व पर अवकाश घोषित करने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान भैलो खेलकर सभी स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की एवं विभिन्न प्रकार के पकवान भी बनाए। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सिमरन बिष्ट, नीना बेंजवाल, संगीता सुंदरियाल, अनिता रावत, यशवन्त सिंह नेगी, विनोद रावत, महेंद्र रावत, बसन्ती देवी, अरुणा, नीलम, सूर्यपाल, अनीता, सरोजनी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *