बड़कोट थाने का निरीक्षण किया

Spread the love

उत्तरकाशी। पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भण्डारी ने थाना बड़कोट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनके द्वारा थाना परिसर, बैरिक एवं कार्यालय की साफ-सफाई का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने हवालात, शस्त्रागार व मालखाने का निरीक्षण करते हुये थाने पर लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक बड़कोट को सम्बंधित को पत्राचार करने के निर्देश दिये। थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, सीसीटीएनएस कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया तथा लम्बित विवेचना, प्रार्थना पत्रों का निस्तारण एवं समन, वारण्टों का निर्धारित समय में तामील कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा जवानों की शस्त्र हैंडलिंग भी जांची गई, थाने पर रखे गये आपदा उपकरणों का निरीक्षण करते हुये उपकरणों को हर समय तैयारी स्थिति में रखने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने थाने के सभी अधिकारी, कर्मियों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं भी जानी गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *