व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
जनपद में 16 गैस गोदाम और 44 व्यावसायिक प्रतिष्ठान में निरीक्षण किया गया। कोटद्वार क्षेत्र में चार, दुगड्डा क्षेत्र में एक गैस गोदाम और आठ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई।। कोट-खोलाचौरी क्षेत्र में एक गैस गोदाम, चेलूसैंण में पांच प्रतिष्ठान, पाबौ में एक गैस गोदाम, सतपुली में एक गैस गोदाम और 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। लैंसडौन क्षेत्र में एक गैस गोदाम और तीन प्रतिष्ठानों, लक्ष्मणझूला, नौगांवखाल, थलीसैंण में एक-एक गैस गोदाम और नौ प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जबकि उफरैंखाल व श्रीनगर क्षेत्र में दो-दो गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि खाद्य निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *