केशवपुरी में निर्माणाधीन पार्क का किया निरीक्षण

Spread the love

ऋषिकेश()। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को केशवपुरी बस्ती में निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित एजेंसी को निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि उनके शहरी विकास मंत्री रहते हुए इस कार्य को स्वीकृति दी गई थी, जिसके लिए 97 लाख 36 हजार रूपये भी मंजूर किए थे। पार्क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सुकून से बैठने और सैर-सपाटे के लिए हरा-भरा वातावरण मिलेगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि भी लगाए जाएंगे। बताया कि निरीक्षण में गुणवत्ता में सुधार के लिए भी अधिकारियों व निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया किया गया है। चेतावनी भी दी है कि लापरवाही मिलने पर जवाबदेही भी तय होगी। वहीं, दशहरा मेला एवं क्रीड़ा समिति के सचिव राजेंद्र वर्मा ने कहा कि यह पार्क समिति के तीन दशक के संघर्ष का परिणाम है। निरीक्षण में नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम अपर्णा ढौंड़ियाल, ईओ एमएल शाह, जेई अखिलेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, चमन पोखरियाल, पंकज शर्मा, अमित कुमार, सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *