जेल का निरीक्षण किया

Spread the love

हल्द्वानी। बीते दिनों उप कारागार में हुए विवादित मामलों के बाद सोमवार को न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम सुझाव दिए। निरीक्षण में अधिकारियों ने उप कारागार में कैदियों और बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। सीजेएम, डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने जेल के मुआयने में सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों की बैरक, खान-पान व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। महिला, पुरुष कैदियों और बंदियों के साथ बातचीत कर उनकी परेशानियां जानी। किसी ने भी शिकायत नहीं रखी। इसके बाद कुछ दिन पूर्व जेल में हुई वारदातों के बारे में चर्चा की गई। अधिकारियों ने जेल सुरक्षा को और कड़ा करने के साथ उपद्रवी कैदी-बंदियों पर विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *