चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रखंड दुगड्डा के प्रेक्षक विनीत कुमार ने शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मियों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शुक्रवार को दुगड्डा पहुंचे प्रेक्षक विनीत कुमार ने दुगड्डा में राजकीय कन्या इंटर कालेज स्थित स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्रों में शामिल राजकीय प्राथमिक विद्यालय आमसौड़, राप्रावि बल्ली व राप्रावि देवलखाल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की भी बैठक ली और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को चुनाव संबंधी कोई सुझाव अथवा शिकायत देनी हो तो वह दुगड्डा स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रात: नौ बजे से दस बजे के मध्य पहुंचकर उनसे वार्ता कर सकता है। बताया कि उनके मोबाइल संख्या 9389134305 पर भी शिकायत-सुझाव दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *