राजकीय पलीटेक्निक द्वाराहाट में प्रभारी निरीक्षक ने चलाया जागरुकता सेशन

Spread the love

अल्मोड़ा(। राजकीय पलीटेक्निक कलेज द्वाराहाट में प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट ने जागरुकता सेशन आयोजित किया। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट राजेश कुमार यादव द्वारा राजकीय पलीटेक्निक कलेज द्वाराहाट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थ (चरस, गांजा, स्मैक, अफीम व हैरोईन) आदि के बारे में बताकर इनके सेवन से होने वाले शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और इन चीजों से हमेशा दूर रहने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान सभी युवाओं को यातायात नियमों व सम्बन्धित कानूनों की जानकारी देते हुए नियमों का हमेशा पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। साइबर क्राइम के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए बचाव के उपाय व हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त सभी सीनियर व जूनियर छात्र-छात्राओं को आपस में अच्छा व्यवहार रखने हेतु कहा गया साथ ही रैगिंग विरोधी कानून आदि की जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत पर तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने पर पुलिस द्वारा पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *