हल्द्वानी()। मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने में प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर एडीजी के निर्देश के बाद एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने दरोगा सादिक हुसैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी के मुताबिक दो तीन दिन पूर्व एडीजी की ओर से एनडीपीएस पर कार्रवाई से संबंधित वीडियो क्रांफ्रेसिंग से बैठक की गई थी। इसीमें उन्होंने नैनीताल लाइन में तैनात दरोगा सादिक हुसैन की एनडीपीएस पर कार्रवाई को कमजोर बताया। जिसके बाद उन्होंने एसएसपी को संबंधित दरोगा को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि दरोगा पहले से ही लाइन हाजिर चल रहा था। एसएसपी ने कहा कि होली के बाद समीक्षा बैठक भी की जाएगी। अगर जिस दरोगा का अपराध रोकने में शून्य योगदान होगा, उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।