जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राजकीय कन्या इंटर कालेज एकेश्वर में करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजित करियर काउंसलिंग के विशेषज्ञ प्रदीप नेगी ने छात्राओं को सरकारी योजनाओं के साथ ही विभिन्न जानकारियां दी। कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रुचि क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप करियर का चयन करना चाहिए, जिससे वह भविष्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ब्लाक मुख्यालय से आए सुशील कुमार ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। डा. मोनिका असवाल ने चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्ध कैरियर अवसरों की जानकारी दी। कहा कि छात्राओं को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए।