जल बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में विश्व जल दिवस के अवसर पर शनिवार को नमामि गंगे इकाई, यूथ रेड क्रॉस एवं नगर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में जल स्रोत के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें पर्यावरण मित्रों एवं छात्र–छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. छाया सिंह ने विश्व जल दिवस के महत्व के बारे में बताया। नमामि गंगे नोडल अधिकारी डॉ. विवेक रावत ने बताया कि हमें अपने दैनिक जीवन में जल की बचत करने के लिए प्रयास करने चाहिए एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। यूथ रेड क्रॉस नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने जल संरक्षण के उपाय के बारे में बताया। कार्यक्रम में डॉ. सुधीर सिंह रावत, डॉ. प्रमिल्ला चौहान, डॉ. प्रदीप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अजय पाल सिंह, बलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *