जल व्यर्थ न बहाने के लिए किया प्रेरित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में नमामि गंगे इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में ‘जल महोत्सव’ पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम शुरू हो गये है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को जल शपथ दिलाई। कहा कि ‘कैच द रेन’ भारत सरकार का एक अभियान है, जिसे “जहां गिरे, जब गिरे” की टैगलाइन के साथ जल संरक्षण के लिए चलाया जाता है। इस का मुख्य उद्देश्य बारिश के पानी को बर्बाद होने से बचाना और उसे एकत्र करना है। उन्होंने कहा कि जल एक अनमोल सम्पदा है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह समाज के लोगों को जल को व्यर्थ न बहाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और इसे बहाने से आने वाली पीढ़ी को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस मौके पर नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ. विवेक रावत ने जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *