कार्यशाला में स्वरोजगार शुरु करने के लिए किया प्रेरित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय महाविद्यालय सतपुली में कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ की ओर उद्यमिता अभिविन्यास कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को स्वरोजगार की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजित कार्यशाला में 70 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद से नियुक्त प्रोजेक्ट आफिसर दिग्विजय सिंह व दिलीप कुशवाहा ने विद्यार्थियों व युवाओं को उद्यमिता कौशल के बारे में बताया। कहा कि युवाओं को स्वरोजगार अपना कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक व महाविद्यालय की नोडल अधिकारी विपिन चंद्र ने छात्र-छात्राओं को रोजगार से जोड़ने व सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. संजय कुमार ने विद्यार्थियों को इस तरह की कार्यशालाओं के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर डा. अवधेश कुमार उपाध्याय, डा. राकेश इष्टवाल, डा. हिमानी बिष्ट, डा. संदीप कुमार, डा. संजीव कुमार, डा. हरिकृष्ण सेमवाल, डा. दीप्ति, मनवीर सिंह, गुड्डी देवी, रूबी रानी, सूर्य प्रकाश, जयप्रकाश, नीरज राणा, हरि ओम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *