महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। कहा कि आज महिलाएं देश के सर्वोच्च पदों पर पहुंचकर देश की सेवा में अपना योगदान दे रही है। ऐसे में महिलाओं को आत्मनिर्भर बन पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकने में भी अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर कार्यशाला के मुख्य अतिथि संयुक निदेशक, उच्च शिक्षा, प्रोफेसर आनंद सिंह उनियाल, विशिष्ट अतिथि सोमनाथ गर्ग महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पौड़ी गढ़वाल, मुख्य वक्ता प्रो. कृष्ण कुमार वर्मा, एनटीपीसी बिजनेस स्कूल नोएडा से प्रो. शिव रतन अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, कोटद्वार भाबर प्रो. हरीश चंद्र, प्राचार्य राजकीय महाविद्याल चौबट्टाखाल प्रो. मुरलीधर कुशवाह, प्रो. ज्योति खरे, प्रो. वी.के गुप्ता प्रीति रानी, अरविंद दुदपुडी, डा. अंशिका बंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *