महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : फ्रेंड्स ऑफ हिमालय और भलु लगद (फील गुड) ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को बौद्धिक व शारीरिक विकास के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। विकासखंड पोखड़ा के संगलाकोटी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वक्ताओं ने महिलाओं को बौद्धिक व शारीरिक विकास के बारे में बताया। कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर भारत की राह में आगे बढ़ना चाहिए। आज कई महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिकी को मजबूत बना रही हैं। इस दौरान महिलाओं को कार्यशाला में मिलने वाली जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की गई। इस मौके पर फ्रेंड्स आफ हिमालय के निदेशक डा. प्रेम बहुखंडी, भलु लगद (फील गुड) ट्रस्ट के संस्थापक सुधीर सुंद्रियाल, अनीता रावत, दिव्या बुड़ाकोटी डोभाल, अभिषेक रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *