जंगली जानवरों से निजात को क्षेत्र में लगवाएं स्ट्रीट लाइट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : संयुक्त समाजसेवी संगठन ने सनेह क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। कहा कि स्ट्रीट लाइट न होने से वार्डवासियों को रात में जंगली जानवरों का डर लगता है।
इस संबध में मेयर हेमलता नेगी व नगर आयुक्त वैभव कुमार को सौंपा ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि सनेह क्षेत्र के रामपुर, कोटड़ीढ़ांग, बिशनपुर व जीतपुर में अभी तक स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई हैं। इस कारण रात्रि में चारों तरफ अंधेरा छाया रहता है। अंधेरे में जंगली जानवरों का भय भी बना रहता है। ज्ञापन में महापौर व नगर आयुक्त से वार्डवासियों की इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में सचिव मोहन सिंह रावत, महानंद ध्यानी, हरेंद्र सिंह, चंद्रमणि देवरानी और गोविंदराम आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *