नैनीताल। शहर में यातायात और दिशानिर्देशों को सुव्यवस्थित करने के लिए तीन नए साइनबोर्ड लगाए गए हैं। यह कदम शहर में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए मार्गदर्शन को आसान बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नए साइनबोर्ड में प्रमुख मार्गों की जानकारी दी गई है। इनमें नैनीताल से उच्च न्यायालय, कैंची धाम, भवाली, रानीखेत, कालाढूंगी, मुक्तेश्वर, भीमताल जैसे प्रमुख स्थलों के दिशा-निर्देश शामिल हैं। यह साइनबोर्ड शहर के यातायात को और अधिक सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होंगे। नैनीताल चौराहे पर लगाए गए इन साइनबोर्डों के माध्यम से यात्री आसानी से अपने सुनिश्चित स्थान तक पहुँच सकेंगे।इस कदम से नैनीताल में यातायात की व्यवस्था और भी बेहतर होगी और पर्यटकों के अनुभव में भी सुधार होगा। सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि शहर में सौंदर्यीकरण के तहत साइनबोर्ड लगाए गए हैं।