सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति स्थापित करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नेता जी सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट पत्थर से बनी मूर्ति को अमर जवान ज्योति के पास स्थापित करने का सभी पूर्व सैनिकों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह बहुत ही अच्छा निर्णय है। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के बलिदान को यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शनिवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक अपर कालाबढ़ स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। इस मौके पर गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, बलवान सिंह रावत, गोपाल सिंह नेगी, सूरवीर खेतवाल,वीरेंद्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *