स्वयं सहायता समूहों को दी आर्थिक सहायता की किश्त

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण के अंतर्गत जनपद के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को स्वालंबन बनाने हेतु आर्थिक सहायता की दूसरी/अंतिम किश्त प्रदान की गयी है। जिसमें प्रति समूह 2000 की दर से कुल 03 माह हेतु 6000 धनराशि प्रदान की गयी है।
जानकारी देते हुए परियोजना निदेशक ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जनपद के समस्त विकासखंडों के 4008 स्वयं सहायता समूहों को 02 करोड़ 40 लाख 48 हजार धनराशि की स्वीकृति मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदान की गयी है। जिसमें कहा कि उक्त धनराशि संबंधित स्वयं सहायता समूहों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। जिससे स्वयं सहायता समूहों स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। कहा कि अन्य समूहों की भी विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आगे आना चाहिए। जिससे वह भी स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *