आवास योजना के तहत अवमुक्त की किश्त

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत लाभार्थियों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय किश्त अवमुक्त की गयी है। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में आवास योजना हेतु 946 का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें समस्त लाभार्थियों को प्रथम किश्त 60 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है तथा 715 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त 40 हजार अवमुक्त की गयी है। साथ ही उन्होंने बताया कि 113 आवास पूर्ण किये गए हैं जिनमें तृतीय किश्त 30 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। जिसमें समस्त लाभार्थियों के खातों में धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *