विकास कार्यों की धनराशि दिसंबर तक खर्च करने के निर्देश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन ने गढवाल मंडल के सभी डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विधायक निधि की कम प्रगति पर सभी सीडीओ को विधायकों से समंवय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने को कहा है। आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, बीस सूत्री, पीएम किसान निधि, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, सीएम हेल्प लाइन, सीएम घोषणा, राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि दिसंबर तक अवमुक्त धनराशि को हर हाल में खर्च किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमित कोर्ट में बैठने के निर्देश भी दिए। उन्होंने डीएम पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे से कहा कि श्रीनगर तहसील में एसडीएम कोर्ट में वाद नहीं आने पर तहसील पौड़ी के वाद को एसडीएम श्रीनगर को भी स्थानान्तरित किए जाएं। पीएम स्वनिधि में अच्छा प्रगति होने पर डीएम पौड़ी की सराहना भी की। बैठक में अपर आयुक्त गढ़वाल नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल, सीडीओ पौड़ी प्रशांत आर्य आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *