काश्तकारों की भूमिधरी पर कार्यवाही के निर्देश

Spread the love

नई टिहरी। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने चंबा-मंसूरी फलपट्टी के काश्तकारों की भूमि के पट्टों से सम्बंधित समस्याओं के निस्तारण के आदेश डीएम टिहरी गढ़वाल को दिये हैं। देवदर्शनी काणाताल समिति के सचिव चंडी प्रसाद डबराल ने मंत्री से काश्तकारों की समस्याओं को रखते हुये निस्तारण की मांग की थी। जिस पर कृषि मंत्री ने कार्यवाही का भरोसा भी दिलाया है। चंबा-फलपट्टी से जुड़े काश्तकारों की मांग का रखते हुये चंडी प्रसाद डबराल ने कहा कि दशकों को पहले यहां पर काश्तकारों का पट्टे दिये गये थे, जिन्हें फ्री होल्ड करने के साथ पट्टों को वारिशों का हस्तांतरित करने की मांग की जा रही है। मामले में कृषि मंत्री ने डीएम टिहरी इवा श्रीवास्तव को पत्र लिखकर कहा है कि चंबा-मंसूरी फलपट्टी के काश्तकारों को वर्ष 1966-67 सरकारी ग्रांट के तहत भूमि के पट्टे आवंटित किये गये थे। भूमिधरी व दाखिल न होने के कारण काश्तकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में काश्तकारों के हितों व परेशानियों का देखते हुये मामले में कार्यवाही की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *