सीएम की घोषणाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the love

रुद्रपुर। सीएम की घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए सीडीओ आशीष भटगई ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी रिपोर्ट देने से पहले उसकी स्वत एक बार जांच करें इसके बाद ही रिपोर्ट भेजे। उन्होंने खटीमा विधानसभा क्षेत्र में घोषणाओं पर कार्य शुरू करने के लिए भी निर्देश दिए। वहीं अधिकारियों से 15 दिसंबर तक शेष कार्यों को पूर्ण करने की भी सलाह दी।
विकास भवन सभागार में समीक्षा के दौरान संबंधित विभागों व कार्यदायी संस्थाओं के साथ विस्तृत रूप से मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की जानकारी ली। कहा कि जिस भी अधिकारी के स्तर पर किसी भी कारण से कार्य लंबित हैं वह आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण करे। यहां पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी ड़ महेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित चंद्र आर्या, मुख्य षि अधिकारी एके वर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, सहायक गन्ना आयुक्त कपिल मोहन, उद्योग महाप्रबंधक चंचल बोहरा, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वाईबी यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *