उप चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से कराने के निर्देश

Spread the love

 

चम्पावत। सामान्य प्रेक्षक अल्का श्रीवास्तव ने उप चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से कराने के निर्देश दिए हैं। उप चुनाव को लेकर उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक वीरेंद्र सिंह बोहरा ने व्यय अनुवीक्षण तंत्र को आयोग के निर्देश के अनुसार कार्य करने को कहा। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सामान्य और व्यय प्रेक्षक ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने को कहा। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि चम्पावत विधान सभा में 151 मतदान केंद्रों में 96213 मतदाता पंजीत हैं। इनमें 50171 पुरुष व 46042 महिला वोटर हैं। जिले में कुल 1376 सर्विस वोटर हैं। बताया कि सभी मतदाताओं के पहचान पत्र बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए पर्याप्त कार्मिकों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि कार्मिकों का पहला रेंडमाइजेशन कर लिया गया है। बताया कि 14 व 15 मई को पहला, 24 व 25 मई को दूसरा प्रशिक्षण दिया जाएगा। विधान सभा को पांच जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। 76 मतदान केद्रों में वेबकास्टिंग की जाएगी। 16 पोलिंग पार्टियां मतदान से दो दिन पूर्व रवाना होंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *