आपदा अधिनियम के तहत अहेतुक राशि और अन्य क्षति के मुआवजों को तत्काल देने के निर्देश

Spread the love

रुद्रपुर। केन्द्रीय पर्यटन एवं राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ जिले में अतिवृष्टि के दौरान हुए नुकसान और राहत कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने आपदा अधिनियम के तहत अहेतुक राशि और अन्य क्षति के मुआवजों को तत्काल देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के साथ हर समय खड़ी है। उन्होंने कहा कि राहत के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासन अपने स्तर से जिस भी तरह से लोगों की मदद की जा सकती है, उस प्लानिंग के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार संकल्पबद्घ है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। उन्होंने एनएचएआई, एनएच व लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा से क्षतिग्रस्त मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करें। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने केन्द्रीय राज्यमंत्री को अतिवृष्टि और जलभराव होने वाली क्षति व राहत कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी दी।
इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल, हरभजन सिंह चीमा, मेयर रामपाल सिंह, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, जिलाधिकारी रंजना राजगुरु, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी ड़ ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, एएसपी ममता बोरा, आरएफसी हरवीर सिंह, पीडी हिमांशु जोशी, एमएनए विशाल मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी ड़ डीएस पंचपाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, जिला विकास अधिकारी ड़ महेश कुमार, डीएसटीओ ललित चन्द्र आर्या, जिला उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, जिला महामंत्री भाजपा विवेक सक्सेना, ललित मिगलानी, विकास शर्मा, उत्तम दत्ता, विपिन जल्हौत्रा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *