अधिकारियों को स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश

Spread the love

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने आगामी चारधाम यात्रा एवं मानसून काल की तैयारी को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्रांर्गत नालों एवं नालियों की सफाई के लिए वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में मानसून काल में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इस पर उन्होंने खासा जोर दिया। एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी निकायों के ईओ, नगर पंचायत और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जहां जलभराव की स्थिति रहती है उन नालों एवं नालियों को सूचीबद्घ करें। ताकि वहां बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा सकें। उन्होंने लोनिवि एनएच, पीएमजीएसवाई एवं बीआरओ को भी मुख्य सड़क मार्ग से लगी नालियों एवं कलवट, स्क्बर आदि की सफाई के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को गम्भीरता से अपने-अपने क्षेत्रांर्गत की सभी नालियों एवं नालों की चरणबद्घ रूप से व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, डुंडा मीनाक्षी पटवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *