मालन पुल मरम्मत कार्य में तेजी के निर्देश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शनिवार को भाबर क्षेत्र में बन रही सिंचाई नहरों और मालन पुल का विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
सर्वप्रथम उन्होंने भाबर क्षेत्र के सिगड्डी में बन रही सिंचाई नहर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को रोड किनारे से मिट्टी हटाने के निर्देश दिए। कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी सिंचाई नहर अब पूरी तरह बनकर तैयार है। इस नहर से सिगड्डी की जनता को कृषि में राहत मिलेगी। उन्होंने रामदयालपुर में बन रही सिंचाई नहर का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय रहते कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात वे मालन पुल पर पहुंचीं, जहां उन्होंने पुल निर्माण कार्य की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए लोनिवि अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *