आवंटित धनराशी एक सप्ताह के अंदर व्यय करने के निर्देश

Spread the love

उत्तरकाशी। जिला सेक्टर,राज्य सेक्टर,केंद्र पोषित,वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने जिले के विकासात्मक कार्यों के लिए आवंटित धनराशी को एक सप्ताह के अंदर व्यय करने के निर्देश दिए। गुरुवार को जिला सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करें। कहा कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को दृष्टिगत रखते हुए विकास संबंधी योजनाओं की सभी निविदाओं के कार्य को पूर्ण कर लिया जाए स बताया कि जिला योजना में अवमुक्त धनराशि 53 करोड़ 50 लाख विभागों को शत-प्रतिशत आवंटित की गई है। जिला योजना में विकासात्मक कार्यों सहित करीब 73 फीसदी धनराशि खर्च की जा चुकी है। बैठक में सीडीओ गौरव कुमार, सीएमओ डा़क केएस चौहान, परियोजना निदेशक संजय सिंह, सीएचओ डा़ रजनीश सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रवीण कुश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *