पुलिस का सघन सत्यापन अभियान जारी

Spread the love

चमोली : जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश में सत्यापन और चैकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमें सक्रिय होकर घर-घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंच रही हैं। अभियान के दौरान किराएदारों, बाहरी व्यक्तियों, मजदूरों, कर्मचारियों और अन्य संदिग्ध लोगों का गहन सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने पहचान पत्रों की जांच, पते की पुष्टि और आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण कर सुरक्षा सुनिश्चित की। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों, अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की समय रहते पहचान करना और किसी भी आपराधिक घटना को रोकना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्यापन अभियान में लापरवाही करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *