महोत्सव के लिए इंटर कालेज सेधीखाल का दल हुआ रवाना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: बैंगलुरू में 5 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान ड्रामा महोत्सव में नार्थ जोन से उत्तराखंड का नेतृत्व करने के लिए जयहरीखाल ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज सेंधीखाल का दल रवाना हो गया है। दल में प्रतिभाग करने वाले आठ छात्र-छात्राओं सहित टीम लीडर दौलत सिंह गुंसाई व सहायक टीम लीडर सत्यपाल सिंह रावत शामिल हैं। दल को राजकीय इंटर कालेज से पुष्पमाला से अभिनंदन के साथ रवाना किया गया।
दल को रवाना करने वालों में राइंका सेंधीखाल के प्रधानाचार्य साधो सिंह बिष्ट, राइंका कोटद्वार के प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, मुकेश भंडारी और छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *