इंटर कॉलेज के दीपक का राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम के अंतर्गत राइंका कोटद्वार में कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्र दीपक का चयन 40 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य डा. पद्मेश बुड़ाकोटी ने बताया कि दीपक ने 23 से 27 अक्तूबर तक पिथौरागढ़ में संपन्न राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपक अब 23 से 29 दिसंबर तक महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाएगा। दीपक की इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताते हुए समस्त विद्यालय परिवार ने दीपक को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *