रुद्रप्रयाग : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में 13 अप्रैल से अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें समूह गीत, एकल गीत, नाटक, हिंदी एवं गढ़वाली स्वरचित काव्य पाठ, भाषण, लोक संस्कृति पर आधारित प्रतियोगिताएं होगी। प्राचार्य कैलाश चंद्र दुतपुड़ी ने बताया कि विज्ञान, कला, वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय के सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। (एजेंसी)