टांडा-सुई-रीखाकोट मोटरमार्ग को आपस में जोड़ा जाए

Spread the love

नैनीताल। टांडा-सुई-रीखाकोट मोटरमार्ग को आपस में जोड़ने की मांग को लेकर रविवार को टांडा, सुई व रीखाकोट के ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा को ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता मदन परगाई की अगुवाई में मिले ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत टांडा, सुई व रीखाकोट गांव के लिए सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, लेकिन सड़क बनने के बाद भी तीनों गांव आपस में सड़क से लिंक नहीं हो सके। इन तीन गांवों के सड़क से लिंक होने से आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को खनस्यूं तहसील, डिग्री कलेज पतलोट व हल्द्वानी आने जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *