26 और 27 दिसंबर को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Spread the love

देश और विदेश के शोधकर्ता होंगे शामिल, तैयारियां पूरी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) की ओर से अंतरराष्टीय सम्मेलन-2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों और विदेश से आने वाले शोधकर्ता अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
कालेज के डायरेक्टर एकेडमिक डॉक्टर अश्वनी शर्मा ने बताया कि ग्लोबल कांफ्रेंस ऑन एजुकेशन, टैक्नॉलॉजी एंड मैनेजमेंट के अंतर्गत अनेक प्रमुख विषयों पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का बतौर मुख्य अतिथि भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के महाप्रबंधक अंबरीस त्रिपाठी शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रुप में टेलर्स यूनिवर्सिटी मलेशिया से डॉ. अंशुल गर्ग और एमआईटी मोरादाबाद से डॉ. क्षितिज सिंघल सम्मलित होंगे। इसके अलावा नोवा यूनिर्वसिटी पुर्तगाल से डॉ. ऐना पीगो एवं लंदन से कॉरप्रेट जगत से अशोक नौटियाल सम्म्ेलन में ऑनलाइन जुड़ेंगे। इस कांफ्रेंस में देश विदेश से अनेकों शिक्षाविद् एंव शोधकर्ता शामिल होंगे। बताया कि इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *