फाईनेंस कंपनियों की जांच करें थानाध्यक्ष-एसएसपी भुल्लर

Spread the love

नई टिहरी। पुलिस लाइन चंबा में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को पब्लिक का धन जमा कराने वाली फाइनेंस कंपनियों की जांच करने के आदेश देते हुए बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बुधवार को आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने पुलिस कार्मिकों की परेशानियों को भी सुना। जिनके सम्बंध में सभी थानाध्यक्षों को कर्मचारियों की परेशानियों के समाधान के निर्देश दिए। गोष्ठी में आगामी 25 जून होने वाले जी 20 सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। डूबते व्यक्ति की जान बचाने वाले जल पुलिस के कांस्टेबल का नाम मेडल के लिये नामित करने के दिए निर्देश। समय से नोटिस तामिल करवाने को कहा। लंबित जांचों व शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। एमबी व एक्साइज ऐक्ट में चालानों के बढ़ाने के निर्देश देते हुए एसएसपी ने मुकदमों की विवेचना तेज करने को कहा। इम्प्लाई आफ मंथ घोषित पुलिस कर्मियों में एसआई दीपक रावत, एसआई महिला बरसा रमोला, कुंदन सिंह, देवेंद्र, दीपा, अनिल कुमार, निशांत रमोला, भजनपाल, राकेश, गीता, गोताखोत महेंद्र, गोताखोर पीयूष चौहान को प्रशस्ति पत्र व नकद धनराशि देकर पुरूस्त किया। इस मौके पर एएसपी विजेंद्र डोभाल, सीओ अस्मिता, प्रतिसार निरीक्षक सिद्घार्थ आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *