अनियमितता का आरोप पर विकास कार्यों की जांच शुरू

Spread the love

रुद्रपुर। शक्तिफार्म के ग्राम अरविंद नगर में हुए विकास कार्यों की टीम ने जांच शुरू कर दी है। गांव के आरटीआई कार्यकर्ता निखिलेश घरामी की शिकायत पर डीएम ने तीन अधिकारियों की टीम का गठन किया है। निखिलश घरामी ने डीएम, सीडीओ को पत्र भेजकर अरविंद नगर में वर्ष 2020 से अगस्त 2021 के मध्य लगाए गए हैंडपम्पों, स्ट्रीट लाइट, बेंच, नाली व सीसी रोड निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है। निखिलेश के अनुसार हैंडपम्पों में गहराई अधिक दिखाते हुए सरकारी धन की बंदरबांट की गई है। एमबी में ट्रांसपोर्ट चार्ज दर्शाया गया है। 2़5 किग्रा का पीवीसी पाइप लगाया गया है, जबकि 6 किग्रा की एमबी बनाई गई है। आरोप लगाया कि स्ट्रीट लाइट का पैसा फर्जी बिलों से निकाला गया है। सड़कों के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई। आरोप लगाया कि पीएम आवास योजना में भी भ्रष्टाचार किया गया है। शिकायत पर डीएम ने 17 अक्तूबर को षि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रुद्रपुर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी व कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग सितारगंज को सदस्य बनाया है। जांच कमेटी ने शनिवार को जांच शुरू कर दस्तावेजों का निरीक्षण किया। जांच टीम ने बयान भी दर्ज किए। शिकायतकर्ता निखिलेश ने बताया कि उन्होंने सभी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति की कपी जांच टीम को सौंपी है। जांच टीम ने विकास कार्यों के रिकर्ड तलब किए हैं। सोमवार को जांच टीम भौतिक सत्यापन भी करेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *