पुलिस कर्मियों के बीआरएस के मांग पत्र की जांच शुरू

Spread the love

अल्मोड़ा। पुलिस विभाग में ग्रेड पे की मांग लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जिले के तैनात तीन पुलिस कर्मियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को लेकर एसएसपी अल्मोड़ा को पत्र सौंपा है। मामले में पुलिस अधीक्षक की ओर से जांच बैठा दी गई है। गौरतलब है, कि 46 सौ ग्रेड पे को लेकर कार्मिक लंबे समय से सरकार से मांग कर है। बीते दिनों शासन स्तर पर ग्रेड-पे से संबंधित पुलिसकर्मियों को एकमुश्त दो-दो लाख रुपये देने का शासनादेश जारी कर दिया गया। लेकिन इससे कार्मिक संतुष्ट नहीं है। इधर बीते दिनों जिले के लमगड़ा और दन्या थाने में तैनात तीन कांस्टेबलों ने एसएसपी अल्मोड़ा को पत्र लिख स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए मांग की है। ग्रेड-पे का मामला सोशल मीडिया पर भी खूब छाया है। इधर मामले को लेकर एसएसपी ड़ मंजुनाथ टीसी की ओर से जांच बैठा दी गई है। उन्होंने जिले में तैनात तीन कार्मिकों ने बीआरएस के लिए पत्र भेजा है। मामले में जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *