सैनिक स्कूल में पद अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ

Spread the love

नैनीताल। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में सोमवार को पद अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत यादव एवं उप प्रधानाचार्य कमांडर एस नागराजन ने पदाधिकारियों को स्कंधपट्ट पहनाकर सम्मानित किया। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने कहा कि कैडेट्स को विद्यालय के बुनियादी मूल्यों को जिम्मेदारी, सत्यनिष्ठा, अनुशासन, अखंडता एवं एक दूसरे के प्रति आदर का भाव रखना होगा। उन्होंने बताया कि नेतृत्व के चार आधार स्तंभ है, जिसमें टेलिस्कोप के समान दूरदर्शिता, माइक्रोस्कोप के समान सूक्ष्मदर्शिता, पेरिस्कोप के समान बाधाओं को पार करने की क्षमता एवं स्टैथोस्कोप के समान दूसरे की भावनाओं को समझने की क्षमता समाहित है। विद्यालय के स्कूल कप्तान के पद पर कैडेट शाश्वत राय, उप कप्तान आकाश राजपूत, अकादमिक कप्तान सुमित नेगी, स्पोर्ट्स कप्तान जतिन डसीला, उप कप्तान बादल सिंह, एनसीसी कप्तान सुत्य ढौडियाल, बैंड कप्तान प्रियांशु पाण्डे, मेस कप्तान समर्थ खत्री नियुक्त हुए। वरिष्ठ सदनों के कप्तानों में आकाश कुमार सिंह, अर्णव उपाध्याय, रणवीर सिंह, स्पर्श कोठियाल, उपकप्तान लोकेश जोशी, करण सिंह बघारी, प्रणव पाण्डे एवं कार्तिकेय धपोला बने। कनिष्ठ सदनों में वंश नौटियाल, तरुण कुमार, योगेश सिंह रावत, युवराज सक्सेना, ष परिहार कप्तान एवं तरुण बोरा, चौतन्य पाण्डे, आदित्य जोशी, हर्षित सिंह बिष्ट एवं गौरव नेगी उप कप्तान बनाये गए। बटेंद्री सदन की प्रमुख सुमी सिन्हा नियुक्त हुईं। कार्यक्रम का संचालन विकास कोटनाला व ड़ रतना नेल्सन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *